logo

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज में करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज में करेंगे जनसभा

रांची 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को सुबह 11:00 बजे दिल्ली से देवघर आएंगे। वहां से सीधे भोगनाडीह जाएंगे। वहां वीर शहीद सिद्धो कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाह भोगनाडीह से 12:30 बजे साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे और संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंडी धाम 3:00 बजे पहुंचेंगे। वहां शिव दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद 3:30 बजे धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे।


 

Tags - Home Minister Amit Shah Sahibganj  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News